Home > Crime > आदित्यपुर के बॉस्को नगर में रहने वाला पुजारी घायल अवस्था में मिला, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

आदित्यपुर के बॉस्को नगर में रहने वाला पुजारी घायल अवस्था में मिला, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के पास बास्को नगर के रहने वाले पुजारी मधुसूदन दास के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। वह घायल अवस्था में महुलटांड़ गांव मंदिर के पास मिला है। पुजारी बेहोश था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुजारी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुजारी की पत्नी ने बताया कि पुजारी मधुसूदन दास 23 अगस्त से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी आदित्यपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। लेकिन वह आज घायल अवस्था में पड़े मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply