Home > Crime > आजाद नगर से अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी योजना

आजाद नगर से अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी योजना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर से पुलिस ने शनिवार की देर रात अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि युवक हथियार लेकर घूम रहा है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया। उसे रोकने का इशारा किया गया तो युवक भागने लगा। इसके बाद ओल्ड पुरुलिया रोड पर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस उसे थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह अवैध हथियार कहां से लाया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply