Home > Crime > मानगो के ईदगाह मैदान के पास फुटबॉल मैच देखने गए युवक को मारपीट कर कर दिया घायल गंभीर हालत में एमजीएम से टीएमएच रेफर

मानगो के ईदगाह मैदान के पास फुटबॉल मैच देखने गए युवक को मारपीट कर कर दिया घायल गंभीर हालत में एमजीएम से टीएमएच रेफर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के ईदगाह मैदान के पास फुटबॉल मैच देखने गए युवक शोएब रजा को कुछ युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना गुरुवार की शाम की बताई जा रही है। इस मारपीट में शोएब के सर और सीने में काफी चोट आई है। घटनास्थल पर वह बेहोश पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने पर लोग ईदगाह मैदान पहुंचे और शोएब राजा को घायल हालत में मानगो थाने ले गए।

घटना के बारे में बता रहा घायल का भाई

जहां से मानगो थाना पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन शोएब राजा को एमजीएम अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चला। शोएब राजा के ब्रेन में चोट आई है। एमजीएम अस्पताल में न्यूरोलॉजी नहीं है। इसलिए शोएब को डॉक्टरों ने टीएमएच रेफर कर दिया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि इस घटना में 5-6 युवकों ने शोएब रजा पर हमला किया। युवकों का संबंध अजव बुर्ज नामक बिल्डिंग का निर्माण कर रहे लोगों से बताया जा रहा है। शोएब राजा की मां ने बताया कि मारपीट में ढोलू नाम का एक युवक भी शामिल था। शोएब राजा के भाई इमरान ने बताया कि मारपीट में वारिस, जमाल, जीशान, तावीज आदि युवक शामिल थे। उन्होंने बताया कि 5 साल पहले मानगो के 2 नंबर रोड पर मारपीट हुई थी। इस मारपीट के मामले में बाद में समझौता हो गया था। इसके बावजूद आज उन लोगों ने शोएब रजा पर हमला कर उसके साथ मारपीट की। शोएब राजा के दोस्त मोहम्मद शोएब ने बताया कि वह भी शोएब राजा के साथ था। दोनों फुटबॉल मैच देख रहे थे। तभी चार-पांच युवक वहां आए। इन युवकों के साथ कुछ और युवक भी थे। सभी लाठी, डंडा, बांस, बेस बैट और डंडे से लैस थे। इन लोगों ने शोएब रजा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में शोएब राजा के दोस्त मोहम्मद शोएब को भी चोट आई है। घटना की शिकायत मानगो थाने में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply