Home > Crime > बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने आजाद नगर के रहने वाले व्यक्ति के खाते से उड़ाए ₹79000, साइबर थाने में मामला दर्ज

बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने आजाद नगर के रहने वाले व्यक्ति के खाते से उड़ाए ₹79000, साइबर थाने में मामला दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बिजली का बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर बदमाशों ने आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड के रहने वाले मोहम्मद शहाबुद्दीन के खाते से 79000 रुपए पार कर दिए हैं। घटना की जानकारी होने पर शहाबुद्दीन ने बिष्टुपुर के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहाबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि घटना 11 अगस्त की है। उनके मोबाइल पर एक साइबर ठग ने बिजली का बिल बकाया होने संबंधी मैसेज भेजा। मैसेज में लिखे नंबर पर जब उन्होंने कॉल किया तो उधर से जवाब मिला कि वह बिजली विभाग का अधिकारी बोल रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी का नाम सुनते ही शहाबुद्दीन उसके झांसे में आ गए और साइबर ठग ने जो कहा वह करते गए। साइबर ठग ने उनसे टीम विवर ऐप डाउनलोड करने को कहा। इस पर शाहबुद्दीन टीम द्वारा ऐप डाउनलोड कर लिया गया और इसी के बाद उनके और उनके पत्नी के दो खाते से 79000 रुपए कट गया। खाते से रुपए कटने के का मैसेज मोबाइल पर नहीं आया। इस वजह से शहाबुद्दीन को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते से रुपए कट गए हैं। तब उन्होंने गुरुवार को मामला दर्ज कराया है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply