Home > Health > कौशांबी सिर्फ 18 फ़ीसदी लोगों ने ही लगवाया बूस्टर डोज, 30 सितंबर तक पूरा करना है लक्ष्य

कौशांबी सिर्फ 18 फ़ीसदी लोगों ने ही लगवाया बूस्टर डोज, 30 सितंबर तक पूरा करना है लक्ष्य

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी: कौशांबी जिले में कोरोना को लेकर बूस्टर डोज लगाने का अभियान चल रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कतिपय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अभियान आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अब तक 18 फ़ीसदी लोगों को ही बूस्टर डोज लगाई जा सकी है। 15 जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान 30 सितंबर तक खत्म होना है। जिले में बूस्टर डोज लगाने के लिए 50 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इन टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद भी कोरोना का दोनों टीका लगवाने वाले 50 फीसद से अधिक लोग अब तक बूस्टर डोज नहीं लगा पाए हैं।
कोरोना से बचने को बूस्टर डोज जरूरी
कहा जा रहा है कि बूस्टर डोज इसलिए जरूरी है क्योंकि दोनों टीके लगवाए हुए लोगों को 6 महीने से अधिक का समय हो चुका है।
अब तक 1 लाख 48 हजार 868 लोगों ने ही ली बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक 1 लाख 48 हजार 868 लोगों ने ही बूस्टर डोज का टीका लगवाया है। जबकि जिले में 10 लाख 3 हजार 738 लोगों को बूस्टर डोज लगाया जाना है। बूस्टर डोज लगाने के लिए मेगा कैंप का भी आयोजन किया गया। इस मेगा कैंप में जिले भर में 17000 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
कोट
खतरा अभी टला नहीं है। जिन लोगों को कोरोना का टीका लगवाए हुए 6 महीना गुजर चुका है। वह बूस्टर डोज लगवा लें।
डॉ एचपी मणि, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

You may also like
सरायअकिल में दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के फ़रार आरोपी कथा वाचक की चल अचल संपत्ति होगी कुर्क
मंझनपुर के बाजापुर गांव के पास दारु के नशे में कार चला रहे लोगों ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा
दुष्कर्म के आरोपी की हाईकोर्ट से जमानत ना हो इसलिए जानें कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने ऐसा क्या किया कि एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी के पैरों तले खिसक गई जमीन
महेवाघाट में सरकारी दवाओं के साथ युवक गिरफ़्तार

Leave a Reply