Home > India > संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को लेकर दिल्ली में पुलिस अलर्ट, बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, दिल्ली में किसानों के दाखिल होने पर रोक

संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को लेकर दिल्ली में पुलिस अलर्ट, बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, दिल्ली में किसानों के दाखिल होने पर रोक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली : दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की आज सोमवार को महापंचायत है। यह महापंचायत जंतर मंतर पर होगी। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने जंतर मंतर पर किसानों को महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी है। अब देखना यह होगा कि किसानों का रुख क्या रहता है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में किसानों को दिल्ली में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि हजारों किसान पहले ही दिल्ली में प्रवेश कर चुके हैं। यह किसान जंतर मंतर जा सकते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस अपनी रणनीति तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि अगर किसान जंतर मंतर की तरफ जाते हैं। तो वहां दिल्ली पुलिस से उनका टकराव हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने किसानों के दिल्ली में प्रवेश को रोकने के लिए सीमा पर बैरिकेडिंग कर दी है। सीमाओं को सील कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली और ट्रकों को भी नई दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। दिल्ली में प्रवेश करने वालों की पूरी चेकिंग हो रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जो किसान पहले से दिल्ली में प्रवेश कर चुके हैं, वह गुरुद्वारा और अन्य धार्मिक स्थलों पर रुके हुए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जो किसान दिल्ली में आ चुके हैं। एक सीमित संख्या में उनको जंतर-मंतर जाने दिया जाएगा। लेकिन, अभी तक पुलिस की तरफ से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आया है। दिल्ली पुलिस ने टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग, बाहरी सर्किल कनॉट प्लेस से विंडसर प्लेस तक जनपथ, बहरी सर्किल कनॉट प्लेस, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग आदि पर ट्रैफिक की स्थिति जाम वाली हो सकती है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply