Home > Crime > जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के हाथी घोड़ा मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में दाई गुट्टू के युवक की मौत

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के हाथी घोड़ा मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में दाई गुट्टू के युवक की मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के हाथीघोड़ा मंदिर के करीब सड़क दुर्घटना में मानगो के दाई गुट्टू के रहने वाले आयुष कुमार की मौत हो गई है। इस हादसे में उसका साथी शानू पांडे भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की हाथी घोड़ा मंदिर के पास एक्सीडेंट में आयुष कुमार घायल हो गया है। इस पर वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि हाथी घोड़ा मंदिर के पास गलत दिशा से एक तेज रफ्तार बाइक आ गई। उससे बचने के चक्कर में आयुष की बाइक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। परिजनों ने बताया कि उन्होंने फौरन आयुष को इलाज के लिए ले जाकर टीएमएच में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आयुष के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ नानी के घर में रहता है। वह अपने घर का इकलौता बेटा है। बताते हैं कि आयुष अपने साथी शानू पांडे के साथ साकची से मानगो जा रहा था। तब शनिवार की देर रात लगभग 11:30 बजे यह हादसा हुआ।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply