Home > Crime > जमशेदपुर : साइबर ठगों ने बिजली के बकाए की धमकी देकर साकची के व्यक्ति के खाते से उड़ाए 2.67 लाख रुपए

जमशेदपुर : साइबर ठगों ने बिजली के बकाए की धमकी देकर साकची के व्यक्ति के खाते से उड़ाए 2.67 लाख रुपए

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: साइबर ठगों ने साकची थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी रोड के रहने वाले आनंद केवंटिया को निशाना बनाया है। साइबर ठगों ने बिजली का बिल बकाया होने की धमकी देकर उन्हें अपने जाल में फंसाया और फिर उनके बैंक खाते से दो लाख 67 हजार रुपए पार कर दिए। आनंद कांवटिया ने मामले की शिकायत बिष्टुपुर स्थित साइबर थाने में कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आनंद ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनका बैंक खाता एचडीएफसी बैंक की साकची ब्रांच में है। यह खाता उनके स्वर्गीय पिता ललित कुमार के नाम पर है। आनंद ने बताया कि वह सुबह वूल सेंटर नाम की दुकान पर बैठे थे। तभी उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि आपका बिजली का बिल बकाया है। बिजली बिल जमा नहीं करने पर बिजली काट दी जाएगी। उन्होंने फोन पर पूछा कि बिजली बहाल करने के लिए क्या करना होगा। इस पर साइबर ठग ने बताया की क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड कर 10 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करिए। आनंद कांवटिया उनके झांसे में आ गए और ऐप डाउनलोड कर 10 रुपए का पेमेंट कर दिया। उन्होंने ऐप में अपने एटीएम कार्ड की सारी जानकारी भी भर दी। इसके बाद ही उनके खाते से 6 बार में 2 लाख 67 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply