Home > Crime > जमशेदपुर : उलीडीह में बैंक ऑफ इंडिया की डकैती में प्रयुक्त दो बाइक एनएच-33 के पास से बरामद, एक पर हेलमेट भी मिला

जमशेदपुर : उलीडीह में बैंक ऑफ इंडिया की डकैती में प्रयुक्त दो बाइक एनएच-33 के पास से बरामद, एक पर हेलमेट भी मिला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार को हुई एक करोड़ रुपए की डकैती के मामले में पुलिस ने प्रयुक्त की गई दो बाइक को बरामद कर लिया है। यह बाइक एनएच 33 के किनारे मिली है। पुलिस ने दोनों बाइकें गुरुवार की रात बरामद की हैं। घटना की जांच में जुटी पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसी सिलसिले में महिंद्रा शोरूम में बाहर की तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला है। इस फुटेज में बाइक सवार चार डकैत दिख रहे हैं। डकैतों ने हेलमेट लगाया हुआ था। तो कुछ का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि डकैत आजाद नगर रोड नंबर 15 वाले रास्ते से ही एनएच पर पहुंचे होंगे और एनएच के पास बाइक खड़ी कर वहां से फरार हो गए। पुलिस इस बात की जांच में जुटी हुई है कि पुलिस रांची की तरफ गए या पुरुलिया की तरफ गए। पुलिस एनएच-33 पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि बदमाश बाइक खड़ी करने के बाद किस वाहन से फरार हुए हैं और किधर फरार हुए हैं।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply