Home > Crime > जमशेदपुर : उलीडीह के डिमना बस्ती में बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट के आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, होगी कुर्की जब्ती

जमशेदपुर : उलीडीह के डिमना बस्ती में बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट के आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, होगी कुर्की जब्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: उलीडीह के डिमना बस्ती में बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट के आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। डिमना बस्ती के ऊपरी टोला की रहने वाली कुंती देवी के घर में 19 दिसंबर साल 2020 को बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया था। इस घटना के आरोपी राखाल कुंभकार और कमलेश ठाकुर फरार चल रहे हैं। पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बुधवार को इस मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहम्मद जहांगीर पुलिस कर्मियों के साथ डिमना बस्ती ऊपर टोला पहुंचे और राखाल कुंभकार और कमलेश ठाकुर के घर इश्तेहार चिपकाए। वहां इकट्ठा हुए लोगों से कहा गया कि सभी कमलेश और राखाल से कहें कि वह कोर्ट में हाजिर हो जाएं। परिजनों को बताया गया कि दोनों को एक सितंबर तक कोर्ट में हाजिर करा दें। अगर कोर्ट में यह लोग हाजिर नहीं होते तो उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। इस त्यौहार की एक कॉपी बस्ती के चौक पर भी चस्पा कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान हुए बम विस्फोट में दो युवकों की जान चली गई थी।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply