Home > Jamshedpur > टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल सिविल डिफेंस ने आयोजित किया देशभक्ति का कार्यक्रम

टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल सिविल डिफेंस ने आयोजित किया देशभक्ति का कार्यक्रम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रविवार को रेल सिविल डिफेंस ने देशभक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम चक्रधरपुर मंडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत गाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलेक्ट्रिक लोको शेड के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता विनोद कुमार, स्टेशन डायरेक्टर हरिवंश कुमार, सहायक मंडल विद्युत अभियंता ट्रेक्शन बी बारीक, वेलफेयर इंस्पेक्टर बी पी सिंह के साथ सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार आदि उपस्थित थे। सामूहिक राष्ट्रीय गान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इसके बाद एक तिरंगा रैली भी निकाली गई। जो टाटानगर रेलवे स्टेशन से आरंभ होकर स्टेशन के इंट्री के दूसरे गेट बर्मामाइंस होते हुए मुख्य द्वार तक पहुंची। इस कार्यक्रम में सभी रेल कर्मी मौजूद थे।

रेल सिविल डिफेंस का कार्यक्रम
You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply