Home > Jamshedpur > टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने खासमहल स्थित अपने ऑफिस से निकाली तिरंगा यात्रा, स्टेशन पर भारत मां की जय के नारे के साथ हुई समाप्त

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने खासमहल स्थित अपने ऑफिस से निकाली तिरंगा यात्रा, स्टेशन पर भारत मां की जय के नारे के साथ हुई समाप्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने सिविल डिफेंस के खासमहल स्थित साउथ सेटलमेंट कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया। उन्होंने तिरंगा लहरा कर यात्रा की शुरुआत की। तिरंगा यात्रा के दौरान सिविल डिफेंस के जवान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। ट्रैफिक कॉलोनी स्थित स्काउट डेन से स्काउट के बच्चे इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय गीत और भारत माता की जय के नारों के साथ समाप्त हुई। खेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने रविवार को बताया कि इस तिरंगा यात्रा में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डी टोप्पो, मंडल विद्युत अभियंता सामान्य अरशद कमाल, सहायक मंडल विद्युत अभियंता ऑपरेटिंग, सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, स्काउट मास्टर मोहम्मद यूसुफ के अलावा जेबी राजू, महेश चौहान, छोभी चक्रवर्ती, सिविल डिफेंस के जवान कल्याण कुमार साहू, अजितेश कुमार दास, अशोक विश्वकर्मा, गीता कुमारी, शिव शंकर प्रसाद, विमल देव पासवान, विनोद कुमार, रितेश कुमार गुहा, अनामिका मंडल, सरस्वती मुर्मू, पार्वती मुर्मू, संजय कुमार, सत्य प्रकाश, शंकर कुमार आदि थे।

रेल सिविल डिफेंस की तिरंगा यात्रा
You may also like
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की वार्षिकांक पुस्तक का कोलकाता के गार्डन रीच में उपमहाप्रबंधक ने किया विमोचन

1 Response

Leave a Reply