Home > Crime > जमशेदपुर: साकची में जीवा होटल के पास से मजदूर से मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक ने पकड़े जाने पर बोतल से किया हमला+ वीडियो

जमशेदपुर: साकची में जीवा होटल के पास से मजदूर से मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक ने पकड़े जाने पर बोतल से किया हमला+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में रविवार की शाम मजदूरी करने वाले एक युवक संजय प्रमाणिक से एक ठेलेवाला मोबाइल छीन कर भाग रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। लेकिन उसके पास मोबाइल नहीं मिला।

आरोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस

तभी संजय वहां पहुंच गया। संजय ने फोन लगाया तो सड़क किनारे एक जगह फोन पड़ा मिला। तभी अचानक ठेले वाले युवक ने सड़क किनारे पड़ी एक शराब की बोतल से संजय पर वार कर उसे घायल कर दिया। खुद भी अपने बोतल मारकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना का भुक्तभोगी

पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। संजय सरायकेला खरसावां जिले के तिरूल्डीह का रहने वाला है। वह साकची में लोडिंग अनलोडिंग का काम करता है। संजय ने बताया कि वह काम कर रहा था तभी युवक आया और उसका मोबाइल छीन कर भागने लगा।

साकची थाना के दरोगा
You may also like
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Leave a Reply