Home > Crime > जमशेदपुर : सोनारी में हुए अजय हत्याकांड में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 9 नामजद व एक अज्ञात

जमशेदपुर : सोनारी में हुए अजय हत्याकांड में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 9 नामजद व एक अज्ञात

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह के रहने वाले साउथ की साहू अजय साव उर्फ टिंकू हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी लिया और लोगों से घटना की जानकारी ली। प्राथमिकी अजय के परिजन लक्ष्मी साव के आवेदन पर दर्ज की गई है। मामले में 10 आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें से 9 नामजद है जबकि एक अज्ञात है। जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। उनमें जुगसलाई के रहने वाले मनीष, रंजीत झा, दीपक सिंह, गोलमुरी के रहने वाले राहुल, नदीम, मानगो का रहने वाला फरहज, देव नगर का रहने वाला शैंकी गोयल, सोनारी के दोमुहानी के रहने वाला गुड्डू गोस्वामी, सोनारी के ही जाहिरा बस्ती का राजा एवं एक अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह अजय साव उर्फ टिंकू की तब हत्या कर दी गई थी जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर जा रहा था। उसकी हत्या कागल नगर में हुई थी।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply