Home > Crime > जमशेदपुर: आबकारी विभाग ने पोटका के 4 गांव में की छापेमारी, बड़े पैमाने पर पकड़ी अवैध विदेशी शराब, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर: आबकारी विभाग ने पोटका के 4 गांव में की छापेमारी, बड़े पैमाने पर पकड़ी अवैध विदेशी शराब, एक गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: आबकारी विभाग ने सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर पोटका थाना क्षेत्र के 4 गांव में छापामारी अभियान चलाया है. शनिवार को चले इस छापामारी अभियान में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। उत्पाद विभाग ने बताया कि कुल 26.07 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। अंग्रेजी शराब बेचने वाले एक व्यक्ति निकुंजो मंडल को रंगामाटिया से गिरफ्तार किया गया है। उसको जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग की छापामारी में 750 एमएल की क्रेजी रोमियो व्हिस्की की 11 बोतल, किंग्स गोल्ड व्हिस्की की 12 बोतल, मैकडॉवेल व्हिस्की की 12 बोतल और मैकडॉवेल लग्जरी व्हिस्की की 24 बोतल बरामद हुई है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply