Home > Ranchi > रांची : कांग्रेसियों ने रांची में ईडी के कार्यालय के सामने लगाया भाजपा कार्यालय का बोर्ड

रांची : कांग्रेसियों ने रांची में ईडी के कार्यालय के सामने लगाया भाजपा कार्यालय का बोर्ड

पुलिस से कार्यकर्ताओं की हुई धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग तोड़ ईडी कार्यालय तक पहुंचे कार्यकर्ता, हुआ लाठीचार्ज
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची :
राजधानी रांची में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ईडी कार्यालय का घेराव किया। पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर कार्यालय तक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के सामने भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया।

ईडी कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।

इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईडी भाजपा के नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। इसीलिए इसके सामने भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगाया गया है।

ईडी कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता

ईडी का कार्यालय भाजपा के कार्यालय में तब्दील हो चुका है। युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार रोशन ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

ईडी कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता

ईडी और सीबीआई उसी के इशारे पर काम कर रही है। इसीलिए यह आंदोलन शुरू किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी कार्यालय के सामने काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। इसके पहले पुलिस ने कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग कर दी थी। लेकिन, कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए।

You may also like
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
CM नेJSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का किया एलान, छात्रों की बड़ी जीत लेकिन CBI जांच की मांग माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
झारखंड बंद: रांची में जोरदार प्रदर्शन, जमशेदपुर में मिला-जुला असर; कई जगह सड़क जाम और गिरफ्तारी+VDO
चेहल्लुम पर रांची में होंगे धार्मिक आयोजन, 4 अगस्त को निकलेगा मुख्य जुलूस

Leave a Reply