Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : कोर्ट फीस में बढ़ोतरी पर सीतारामडेरा स्थित जमशेदपुर कोर्ट में अधिवक्ताओं की रही हड़ताल, नहीं हुआ काम

जमशेदपुर : कोर्ट फीस में बढ़ोतरी पर सीतारामडेरा स्थित जमशेदपुर कोर्ट में अधिवक्ताओं की रही हड़ताल, नहीं हुआ काम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: कोर्ट फीस में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित कोर्ट में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। सोमवार को किसी भी मुकदमे में सुनवाई नहीं हुई। जो मुकदमे सूचीबद्ध थे उनमें आगे की तारीख दी गई। अधिवक्ता मोहम्मद असलम ने बताया कि अब एक करोड़ रुपए के टाइटल सूट की कोर्ट फीस तीन लाख रुपये हो गई है। क्रिमिनल केस में कोर्ट फीस, वकालतनामा, फाइल, कागज आदि का पहले 200 रुपए तक लगता था अब 700 रुपए तक हो गया है। पहले एक करोड़ रुपए तक के टाइटल सूट में 50 हजार रुपए कोर्ट फी लगती थी। अब कोर्ट फीस तीन लाख रुपये तक हो गई है। अधिवक्ताओं ने बड़ी हुई कोर्ट फीस वापस लेने की मांग की है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply