Home > Crime > जमशेदपुर : पुलिस लाइन में मृत पाई गई महिला कांस्टेबल का ससुराल वालों से नौकरी को लेकर चल रहा था विवाद, जांच में आया सामने

जमशेदपुर : पुलिस लाइन में मृत पाई गई महिला कांस्टेबल का ससुराल वालों से नौकरी को लेकर चल रहा था विवाद, जांच में आया सामने

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस लाइन के फ्लैट में महिला कांस्टेबल सविता हेंब्रम उसकी मां लखिया मुर्मू और महिला कांस्टेबल की बेटी गिताय हेंब्रम की गुरुवार देर रात हुई हत्या के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल इकट्ठा किए हैं। वहां मौजूद चीजों से फिंगरप्रिंट के निशान भी लिए गए हैं। स्निफर डॉग भी बुलाया गया। सविता हेम्ब्रम के पति कैलाश हेंब्रम की माओवादियों ने हत्या कर दी थी। इस के बाद सविता को पुलिस की नौकरी मिली थी। बताते हैं कि इस नौकरी को लेकर ससुराल वालों से विवाद था। कैलाश हेंब्रम का भाई नौकरी करना चाहता था। इसको लेकर दोनों परिवार में झगड़ा भी हुआ था। जांच में पता चला है कि सविता हेंब्रम मंगलवार से एसएसपी ऑफिस ड्यूटी पर नहीं जा रही थी। परिजनों को शक हुआ था तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा तो सविता हेंब्रम उसकी 8 साल की बेटी और मां की लाश मिली है। शव पर धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं। धारदार हथियार से तीनों की हत्या की गई है। परिजनों ने शुक्रवार को बताया कि सविता मूल रूप से सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर की रहने वाली है और अभी उनका पूरा परिवार बागबेड़ा के जटा झोपड़ी क्षेत्र में रहता है। सविता हेंब्रम की बहन ने बताया कि सविता हेंब्रम को अनुकंपा पर बड़ी मुश्किल से नौकरी मिली थी। ससुराल वाले यह नौकरी नहीं करने दे रहे थे। सविता हेंब्रम की ससुराल डुमरिया में है।

गोलमुरी में महिला सिपाही, उसकी मां व बेटी की हत्या के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी
गोलमुरी में महिला सिपाही, उसकी मां व बेटी की हत्या के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।
घटना के बारे में बता रहे एसएसपी प्रभात कुमार।
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply