Home > Business > जमशेदपुर : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के परिवहन भत्ते में हुई बढ़ोतरी

जमशेदपुर : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के परिवहन भत्ते में हुई बढ़ोतरी


टाटा स्टील प्रबंधन और टिस्को मजदूर यूनियन के बीच समझौते पर हुए हस्ताक्षर
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के परिवहन भत्ते में बढ़ोतरी हो गई है। पीजी और एन सीरीज के कर्मचारियों के लिए साइकिल भत्ता अब 36 रुपए प्रति दिन और 540 रुपए न्यूनतम प्रतिमाह कर दिया गया है। पहले यह भत्ता 30 रुपए प्रतिदिन और न्यूनतम 420 रुपए प्रति माह था। गुरुवार को टाटा स्टील प्रबंधन और टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के बीच यह समझौता हुआ। समझौते पर प्रबंधन की तरफ से कई अधिकारियों और टिस्को मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हुए। पीजी और एन सीरीज के कर्मचारियों के लिए दो पहिया वाहन भत्ता 1925 प्रतिमाह कर दिया गया है। पहले यह 1500 रुपए प्रतिमाह था। कार भत्ता 2550 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। पहले यह भत्ता 2050 रुपए प्रतिमाह था। जीएस सीरीज के कर्मचारियों के लिए भी परिवहन भत्ता बढ़ाया गया है। इनके लिए साइकिल भक्ता अब 36 रुपए प्रति दिन और 420 रुपए न्यूनतम प्रतिमाह मिलेगा। दोपहिया वाहनों के लिए 1925 रुपए प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। पहले यह 1450 रुपए प्रतिमाह था। कार का भत्ता पहले 2000 रुपए प्रतिमाह था। अब इसे बढ़ाकर 550 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply