Home > Crime > Jamshedpur: बिष्टुपुर में आइसक्रीम पार्लर से बच्चे का अपहरण करने के प्रयास के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आइसक्रीम पार्लर से बच्चे का अपहरण करने के प्रयास के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की टोंक में जुटी पुलिस अब तक नहीं मिल सकी कामयाबी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर में आइसक्रीम पार्लर से मंगलवार को तीन अपहरणकर्ताओं ने एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया था। आइसक्रीम पार्लर के अंदर से एक युवक बच्चे को गोद गोद में लेकर बाहर निकला। जबकि बाहर दो युवक खड़े हुए थे। दूसरे युवक को बच्चे को गोद में देने से पहले ही बच्चे की मां पहुंच गई और उसने बच्चे को छीन लिया। इसके बाद तीनों युवक वहां से भाग गए। इस मामले में बच्चे के पिता भाजपा नेता अमितेश अमर के आवेदन पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अमितेश अमर आदित्यपुर के रहने वाले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply