Home > Crime > बर्मामाइंस में पंचर दुकान में काम करने वाला मजदूर टायर फटने से घायल, साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

बर्मामाइंस में पंचर दुकान में काम करने वाला मजदूर टायर फटने से घायल, साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस में सोमवार की शाम एक पंचर दुकान में काम करने वाला मजदूर स्कूटी का टायर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। मजदूर मोहम्मद तौहीद पटना का रहने वाला है। यहां बर्मामाइंस में रहकर एक पंचर दुकान में नौकरी करता है। बताते हैं कि शाम को एक युवक स्कूटी का पंचर बनवाने आया। वह पंचर बना रहा था। पंचर बनाने के बाद हवा भर रहा था। तभी टायर फट गया। इसके बाद दुकान वाला दुकान बंद करके भाग गया। तौहीद वहीं तड़प रहा था। आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तौहीद को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों का कहना है कि पंचर दुकान के मालिक के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि उसने मानवता के विरुद्ध काम किया है।

Leave a Reply