न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची: रांची में शुक्रवार को कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं। ठीक होने पर 18 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। डीसी छवि रंजन ने शुक्रवार को कोरोना के 21 मरीज मिलने की पुष्टि कर दी है। रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 102 है। जबकि जमशेदपुर में शुक्रवार को 12 मरीज मिले हैं। टेल्को में पांच, बिरसानगर में 2, बारीडीह में 3 और बिष्टुपुर में 2 मरीज मिला है। सरायकेला जिले में शुक्रवार को एक भी मरीज नहीं मिला।