न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में एक बेकरी पर पहुंचे 2 लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि यह लोग नशे में थे। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल है। पुरुष बेकरी में पहुंचा और केक मांगा। जब बेकरी वाले ने कहा कि अभी दे रहे हैं। तो पुरुष के साथ महिला काउंटर के अंदर हाथ डालकर केक निकालने लगी। मना करने पर यह लोग गाली गलौज करने लगे। इस पर बेकरी के स्टाफ ने महिला पर हाथ उठा दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए महिला और पुरुष चले गए और बस्ती के दर्जन भर से अधिक लोग आए और बेकरी पर पथराव कर दिया। घटना रविवार की देर रात की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।

पुलिस वालों ने जांच की तो पता चला कि बेकरी के सामने पथराव के काफी ईंट पत्थर पड़े हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें- सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद का रविवार को होगा चुनाव, सगे भाइयों तारा सिंह गिल और बलबीर सिंह गिल में है मुकाबला
Pingback : टाटा कंपनी के नाल्को प्रोडक्शन प्लांट में बारीडीह बस्ती के भोजपुर कालोनी के रहने वाले ठेका मजदू