Home > Jamshedpur > Jamshedpur: एमजीएम व सदर अस्पताल में तैनात 132 होम गार्ड्स को कई महीने से नहीं मिला वेतन, फीका पड़ा टुसू व मकर संक्रांति का पर्व+ वीडियो

Jamshedpur: एमजीएम व सदर अस्पताल में तैनात 132 होम गार्ड्स को कई महीने से नहीं मिला वेतन, फीका पड़ा टुसू व मकर संक्रांति का पर्व+ वीडियो

होमगार्ड्स ने साकची स्थित डीसी ऑफिस मे किया प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल और सदर अस्पताल में तैनात होम गार्ड्स को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। एमजीएम अस्पताल में कल 90 होमगार्ड तैनात हैं। इनको 3 महीने से वेतन नहीं मिला है। सदर अस्पताल में 42 होमगार्ड ड्यूटी पर हैं। इनको 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। सदर अस्पताल के होमगार्डों ने कई महीने पहले वेतन को लेकर आंदोलन भी किया था। धरना प्रदर्शन किया था। तब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द वेतन मिल जाएगा। लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। वेतन नहीं मिलने से इन होमगार्ड का टुसू और मकर संक्रांति का पर्व फीका पर पड़ने की आशंका है। होमगार्डों का कहना है कि घर में राशन खत्म हो गया है। दुकानदार भी अब राशन उधार नहीं दे रहे हैं। स्कूलों में कहा जा रहा है कि फीस जमा नहीं हुई तो बच्चों के नाम काट दिए जाएंगे। इससे नाराज होमगार्डों ने गुरुवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस जाकर डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया और डीसी मंजूनाथ भजन्त्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। होमगार्ड एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने बताया कि डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही होमगार्डों का वेतन दे दिया जाएगा।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

1 Response

Leave a Reply