Home > India > मानगो में स्वर्ण रेखा और बागबेड़ा व शास्त्री नगर में खरकाई खतरे के निशान से ऊपर, नदी तटीय इलाकों में अलर्ट

मानगो में स्वर्ण रेखा और बागबेड़ा व शास्त्री नगर में खरकाई खतरे के निशान से ऊपर, नदी तटीय इलाकों में अलर्ट

River River

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कई दिनों से लगातार चल रही बारिश और उड़ीसा के डैम खोले जाने के बाद गुरुवार को स्वर्णरेखा और खरकाई नदी खतरे के निशान से ऊपर चली गई है। मानगो में स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। स्वर्ण रेखा का खतरे का निशान 121.50 मीटर है और नदी का जलस्तर 121.68 मीटर तक पहुंच गया है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार नदी का जलस्तर लगातार ऊपर बढ़ रहा है। इसी तरह, खरकाई नदी का खतरे का निशान 129 मीटर है। अभी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 130. 68 मीटर तक पहुंच गया है। नदियों के खतरे के ऊपर बहने से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मानगो, शास्त्री नगर, कदमा, बागबेड़ा, जुगसलाई आदि इलाकों में नदी के किनारे बसने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। जमशेदपुर के प्रखंड विकास अधिकारी और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष अधिकारियों ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी लगातार माइकिंग के जरिए लोगों को अलर्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply