Home > Jamshedpur > Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन विभाग ने मानगो में आयोजित की सेमिनार, कार्बन जीरो लक्ष्य प्राप्त करने पर चर्चा

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन विभाग ने मानगो में आयोजित की सेमिनार, कार्बन जीरो लक्ष्य प्राप्त करने पर चर्चा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में वन विभाग ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया कि किस तरह से पर्यावरण को ठीक करना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर जागरूकता अभियान चलाएं। ताकि लोग जंगल में लकड़ी काटना बंद करें। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह पर्यावरण से कार्बन ज़ीरो करना है। डीएफओ ने कहा कि भारत में सन् 2070 तक जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक कार्बन न्यूट्रिलिटी को प्राप्त करना है। डीएफओ ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में वन क्षेत्र में 3% की वृद्धि हुई है। वन विभाग ने जागरूकता लाकर जंगलों में आग लगने की घटनाओं को भी कम किया है। इस सेमिनार में डीएफओ के अलावा वन विभाग के कई अधिकारी और रेंजर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!