Home > Crime > गोलमुरी में रोहित पाठक पर गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल व बाइक बरामद

गोलमुरी में रोहित पाठक पर गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल व बाइक बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबल टाउन क्लब में बदमाशों ने 12 फरवरी को बदमाशों ने रोहित पाठक पर फायरिंग कर दी थी। घटना को अंजाम देने वाले एक बदमाश उदय कुमार चौधरी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उदय कुमार चौधरी के पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। इस घटना का दूसरा आरोपी कुणाल सिंह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। बदमाश उदय कुमार चौधरी की गिरफ्तारी की जानकारी प्रभारी सिटी डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने रविवार को गोलमुरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि उदय कुमार चौधरी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ टेल्को और गोलमुरी थाने में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह जेल गया है। उन्होंने बताया कि उदय कुमार चौधरी ने रंगदारी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से कुणाल के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में युवक रोहित पाठक बाल-बाल बच गया था। उसके सिर पर छर्रे लगे थे। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया था। उदय कुमार चौधरी ने रोहित पाठक से 50 हजार रुपये की मांग की थी नहीं देने पर उस पर फायरिंग की गई थी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!