Home > Crime > मानगो में NH33 के किनारे फटा हुआ है वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पाइप, भाजपा नेता ने दी अधिकारियों पर एफ आई आर की चेतावनी

मानगो में NH33 के किनारे फटा हुआ है वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पाइप, भाजपा नेता ने दी अधिकारियों पर एफ आई आर की चेतावनी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में NH 33 के किनारे किनारे मारुति शोरूम के पास पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पाइप हफ्ते भर से फटा हुआ है। इससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जब भी जलापूर्ति शुरू होती है पानी बहने लगता है। सड़क किनारे काफी पानी जमा हो गया है। इससे लोग आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से उन्होंने मामले की शिकायत की। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जाकर भी बताया। लेकिन अभी तक पाइप ठीक नहीं किया गया है। इस वजह से वहां बदबूदार पानी जमा हो गया है। इससे बीमारी फैलने की आशंका है। लोगों ने गुरुवार को भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाया। विकास सिंह वहां पहुंचे। लोगों ने प्रदर्शन किया। विकास सिंह ने अधिकारियों से बात की। विकास सिंह ने बताया कि अगर पाइप ठीक नहीं किया जाता तो वह थाने में अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!