Home > UP > कौशांबी : महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व बालिकाओं को दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी

कौशांबी : महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व बालिकाओं को दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी: कौशांबी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं इन हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर आवश्यक मदद हासिल कर सकें। मिशन शक्ति अभियान नारी सुरक्षा नारी सम्मान के लिए चलाया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक भी किया। स्कूल की छात्राओं को 1090, वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 चाइल्डलाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई। मंझनपुर सराय अकिल और पिपरी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान बाजार, चौराहे, गांव, मोहल्ले आदि जगहों पर चलाया गया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!