न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: सोनारी स्थित मरीन ड्राइव पर एक्सक्लूसिव मॉल खुला है। इस मॉल में सभी विदेशी ब्रांड के परिधान उपलब्ध हैं। माल के संचालक ने बताया कि परिधानों की शुरुआत 3000 रुपए से हो रही है।

उन्होंने बताया कि यह शहर का एकलौता शोरूम है जहां विदेशी ब्रांड के एक से बढ़कर एक परिधान मिल रहे हैं। यहां सभी एक्सक्लूसिव डिजाइन के परिधान मौजूद हैं। एशिया के विभिन्न देशों के प्रसिद्ध ब्रांड भी यहां पर हैं। शूज टी-शर्ट, महिलाओं के रेडीमेड गारमेंट्स आदि यहां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि हर पर्व त्यौहार पर खरीदारी पर डिस्काउंट दिया जाएगा और विशेष आफर रहेगा।