Home > Jamshedpur > Jamshedpur : कदमा के भटिया बस्ती में पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की बहन की 30 कट्ठा जमीन पर कब्जा कर भू माफिया बना रहा मंदिर+ वीडियो

Jamshedpur : कदमा के भटिया बस्ती में पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की बहन की 30 कट्ठा जमीन पर कब्जा कर भू माफिया बना रहा मंदिर+ वीडियो

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में जमशेदपुर के पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की बहन कंचन महतो की घोड़ा चौक के पास लगभग 30 कट्ठा जमीन पर भू माफिया अशोक सिंह ने कब्जा कर लिया है। ऐसा कंचन महतो का आरोप है। कंचन महतो ने बताया कि उनकी जमीन पर कब्जा कर भू माफिया अशोक सिंह मंदिर निर्माण करा रहा है। कंचन महतो ने जमीन पर निर्माण का विरोध किया। लेकिन वह माफिया नहीं मान रहा। इसके बाद शुक्रवार को पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की बहन कंचन महतो एसएसपी और डीसी ऑफिस पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई है।

कंचन महतो का कहना है कि जब अशोक सिंह से जमीन खाली करने को कहा गया तो वह 10 लाख रुपए की मांग कर रहा है। कह रहा है कि जब तक 10 लाख रुपए नहीं दिए जाएंगे वह जमीन नहीं खाली करेगा। कंचन महतो का कहना है कि अगर जिला प्रशासन ने उन्हें इंसाफ नहीं दिलाया तो वह मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात कर अपनी पुश्तैनी जमीन बढ़ाने की गुहार लगाएंगे। कंचन महतो ने बताया कि उन्होंने कदमा थाने में भी शिकायत की थी। लेकिन, कदमा थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

You may also like
86 Basti : झारखंड में 86 बस्तियों का मालिकाना हक: राजनीति या समाधान? : कुलविंदर
JMM : 1 अप्रैल को गठित हो जाएगी झारखंड झामुमो की जिला समितियां, प्रखंड व नगर समिति हुई गठित
Congress : झारखंड के प्रदेश प्रभारी बने के राजू, नेल्लौर सीट से लोकसभा चुनाव में मिली थी करारी शिकस्त
Jamshedpur Court : जमशेदपुर में कोर्ट फीस की कालाबाजारी बंद करने की मांग

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!