Jamshedpur : (Karni Sena Leader Killed) करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह के हत्यारे अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज शेखावत मंगलवार की रात विनय सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंचे। काफी देर तक एसएसपी ऑफिस के बाहर जमावड़ा रहा। नारेबाजी की गई। बाद में एसएसपी किशोर कौशल और सिटी एसपी अपने ऑफिस पहुंचे और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनकी वार्ता हुई। वार्ता के बाद बाहर निकलकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने बताया कि उनकी सभी मांगों पर सहमति हो गई है।( Karni Sena Leader Killed)
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Elephant Attack : धनचटानी गांव में हाथी का हमला, घर तहस-नहस
Karni Sena Leader Killed : वरना जुटेंगे देश भर से करणी सैनिक

Karni Sena Leader Killed पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता
राज शेखावत ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी 3 दिन का समय मांग रहे थे। इस पर उन्होंने हफ्ते भर का समय दे दिया। अब पुलिस हफ्ते भर में हत्यारों की गिरफ्तारी करे। अगर हफ्ते भर के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है। तो फिर जमशेदपुर में विनय सिंह की श्रद्धांजलि सभा बड़े पैमाने पर की जाएगी और देश भर से करणी सैनिक यहां जुटेंगे। राज शेखावत ने कहा कि हो सके तो पुलिस विनय सिंह के हत्यारों का एनकाउंटर करे। उन्होंने कहा कि पहले भी पुलिस जमशेदपुर में एक बड़े गैंगस्टर का एनकाउंटर कर चुकी है। राज शेखावत ने बताया कि उनकी मांग है कि झारखंड सरकार विनय सिंह के परिजनों को 5 करोड़ रुपए की सहायता दे। विनय सिंह का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुना जाए और हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। बच्चों की शिक्षा मुफ्त कराई जाए और विनय सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।
पुलिस से वार्ता के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस से चले गए। गौरतलब है मानगो के आस्था स्पेस टाउन के रहने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव बालिगुमा में एक खेत से बरामद हुआ था। शव के पास से एक पिस्टल बरामद हुआ था। विनय सिंह की स्कूटी भी पास में ही मिली थी। विनय सिंह 20 अप्रैल को सुबह लगभग 11:30 बजे अपने घर से बालिगुमा जमीन देखने जाने की बात कह कर निकले थे।