Home > India > मस्जिद पर टिप्पणी करने वाले BJP नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साकची थाना प्रभारी से मिले झामुमो नेता, बोले केस दर्ज कर हो गिरफ्तारी

मस्जिद पर टिप्पणी करने वाले BJP नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साकची थाना प्रभारी से मिले झामुमो नेता, बोले केस दर्ज कर हो गिरफ्तारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मस्जिद पर टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता अभय सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के प्रवक्ता बाबर खान ने साकची थाना प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने साकची थाना प्रभारी से मांग की कि भाजपा नेता अभय सिंह और डीसी सूरज कुमार के बीच काशीडीह में हुई नोकझोंक का वीडियो वायरल है। भाजपा नेता अभय सिंह इस वीडियो में मस्जिद पर टिप्पणी करते हुए साफ सुने जा सकते हैं। उस वक्त डीसी सूरज कुमार और एसडीओ भी मौजूद थे। ऐसे में जब आल इंडिया माइनारटीज सोशल वेलफेयर फ्रंट ने साकची थाने में शिकायत की है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। इस पर साकची थाना प्रभारी ने कहा कि वह जांच कर रहे हैं। उन्हें 2 दिन का समय दीजिए। झामुमो नेता बाबर खान ने कहा कि भाजपा नेता अभय सिंह द्वारा जमशेदपुर की मस्जिदों को अतिक्रमित कहना घोर निंदनीय है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला प्रशासन मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा नेता को गिरफ्तार करे। बाबर खान ने कहा कि प्रशासन बताएं कि जमशेदपुर में दबंगों का राज चलेगा या कानून का राज चलेगा। ‌ उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अभी भी चुनौती दे रहे हैं कि पुलिस में दम है तो उनको गिरफ्तार करें। बाबर खान ने कहा कि क्या भाजपा नेता कुछ भी बोलेंगे। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को भाजपा नेता अभय सिंह और डीसी सूरज कुमार के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसी के बाद से यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!