न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा के उलियान में जनता दल यूनाइटेड युवा यानी जदयू युवा के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता धर्मेंद्र सिंह भोला अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ कर जनता दल यूनाइटेड युवा में शामिल हुए। उन्हें बैठक के मुख्य अतिथि जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने पार्टी में शामिल कराया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड युवा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली सूची भी जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि इस सूची में दो उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और 11 सचिव के नाम हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष गोड्डा के शीतल सिन्हा को बनाया गया है। हजारीबाग के अशोक कुमार भी उपाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड युवा को झारखंड में मजबूत बनाया जाएगा।