Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : उदयपुर में हुई हत्या को लेकर हिंदू जागरण मंच ने साकची गोल चक्कर पर किया प्रदर्शन, फूंका सीएम अशोक गहलोत का पुतला

जमशेदपुर : उदयपुर में हुई हत्या को लेकर हिंदू जागरण मंच ने साकची गोल चक्कर पर किया प्रदर्शन, फूंका सीएम अशोक गहलोत का पुतला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : राजस्थान के उदयपुर में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति कन्हैया लाल की गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस मामले में हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को साकची गोल चक्कर पर प्रदर्शन किया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। हिंदू जागरण मंच के रंजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि जो सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा नहीं कर सकती। उसे शासन करने का अधिकार नहीं है। रंजीत सिंह ने कहा कि कन्हैया ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद उसकी सुरक्षा नहीं की गई।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!