Home > Lifestyle > स्मार्ट सिटी लीडरशिप वाकिंग प्रतिस्पर्धा में रांची को मिला सम्मान

स्मार्ट सिटी लीडरशिप वाकिंग प्रतिस्पर्धा में रांची को मिला सम्मान

रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदकुलयार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के हाथों सम्मानित
26 दिनों में 478 किलोमीटर चले पैदल
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची:
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित सिटी लीडरशिप वॉकिंग कंटेस्ट में रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदकुलयार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
गुजरात के सूरत में आयोजित स्मार्ट सिटी , स्मार्ट अर्बनाइजेशन कांक्लेव में रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदकुलयार को सम्मानित किया गया।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राकेश कुमार नंदकुलयार को सम्मानित किया। एक जनवरी से 26 जनवरी तक चली इस प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 478 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की है। इस मौके पर रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक के दृढ़ शक्ति और ऊर्जा की प्रशंसा की और बधाई दी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!