न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने ऐलान किया है कि 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने वालों को 15% की छूट दी जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि 30 जून तक 6000 घरों से होल्डिंग टैक्स जमा कराया जाएगा। महिलाओं ने अगर ऑनलाइन टैक्स जमा किया तो उन्हें 10% अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और सेना के जवानों को भी 5% की छूट दी जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अब तक इस साल 6000 लोगों ने होल्डिंग टैक्स जमा किया है।