Home > Crime > जमशेदपुर: बर्मामाइंस में गैंगवार में एक की हत्या, शराब पीने के दौरान हुए बवाल में एक को पीट पीटकर किया घायल

जमशेदपुर: बर्मामाइंस में गैंगवार में एक की हत्या, शराब पीने के दौरान हुए बवाल में एक को पीट पीटकर किया घायल

अखिलेश गैंग के हरीश सिंह का साथी था मृतक, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सिद्धो कान्हो बस्ती में बुधवार की रात ईस्ट प्लांट बस्ती के रहने वाले अमित सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके गले में लगी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अमित सिंह को फौरन टीएमएच पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अमित सिंह को टीएमएच में आईसीयू में भर्ती किया गया था। अमित सिंह गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के अनिल सिंह का छोटा भाई है। अमित सिंह के साथी छोटू कुमार को भी लोगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका विवाद इलाज चल रहा है। बताते हैं कि बुधवार की रात सिद्धू कानू बस्ती में अमित सिंह अपने पांच दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया। युवकों ने अमित सिंह की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटू को भी पीटा। तभी मामला बढ़ा और अमित पर एक युवक ने गोली चला दी। गोली उसके गले में लगी थी। बताते हैं कि अमित सिंह के पिता राजकुमार सिंह की कई साल पहले हत्या कर दी गई थी। अनिल सिंह भुइयांडीह में कन्हैया सिंह व सुधीर दुबे के बीच हुए गैंगवार में भी जेल गया था। वह अखिलेश सिंह के शूटर हरीश सिंह का साथी है। पुलिस हत्यारोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

You may also like
Bistupur Accident : सड़क हादसे में सोनारी रामनवमी अखाड़ा के सक्रिय सदस्य की मौत, एक घायल
Jamshedpur: सीतारामडेरा के ह्यूम पाइप पूजा पंडाल के पास तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल
Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 18 के पास नेशनल साइकिल मार्ट के सामने मिनी ट्रक से टकराई कार, एक घायल
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर टाउन आफिस के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने मालवाहक टेंपो में मारी टक्कर, एक घायल+ वीडियो

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!