दुमका : दुमका पुलिस ने शनिवार को वाहन चोरी के अंतर राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन्होंने कुछ अन्य लोगों का नाम भी बताया है। पुलिस रविवार को इस चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की टोह में जुट गई है। रविवार को दुमका पुलिस ने बताया कि जल्द ही वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
दुमका के भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पहुंचे बासुकीनाथ, पूजा अर्चना कर की क्षेत्र की उन्नति की कामना
दुमका जिले के भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल अपने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बासुकीनाथ पहुंचे। बासुकीनाथ में उन्होंने बाबा बासुकीनाथ का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र की उन्नति की कामना की। रूपेश कुमार मंडल ने रविवार को बताया कि अपने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन किया।
दुमका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी के जिला अध्यक्ष पारितोष सोरेन का जन्मदिन
दुमका में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अपने जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर लोगों ने परितोष सोरेन की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुमका में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर भी मंथन किया।
दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने दीपावली पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी बधाई, की क्षेत्र की खुशहाली की कामना
दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने दीपावली के मौके पर रविवार को विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दीपावली की बधाई दी। साथ ही इस मौके पर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर कई कार्यकर्ता भी बसंत सोरेन से मिलने पहुंचे। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा।