Delhi : दिल्ली (Delhi) की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ है, जहां शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पद की शपथ ले ली है। इसके पहले, Delhi प्रदेश भाजपा कार्यालय, पंडित पंत मार्ग में आयोजित विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया।
इसे भी पढ़ें – काशीडीह में हिंदू महापंचायत में पहुंचे BJP के वरिष्ठ नेता पूर्व CM बाबूलाल मरांडी व MLA सरयू राय, भाजपा में गुटबाजी उजागर
Delhi: प्रवेश वर्मा बने डिप्टी सीएम
अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। उन्होंने भी अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
Delhi Government: छह मंत्रियों ने भी ली शपथ
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली की नई कैबिनेट में छह मंत्रियों ने भी शपथ ली है। ये मंत्री दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं:
प्रवेश वर्मा – नई दिल्ली से विधायक और मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में से एक रहे। इन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है।
कपिल मिश्रा – करावल नगर से विधायक, जो दूसरी बार चुनाव जीते हैं।
आशीष सूद – जनकपुरी से पहली बार विधायक बने और भाजपा के गोवा व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी भी रहे हैं।
मनजिंदर सिंह सिरसा – राजौरी गार्डन से तीसरी बार विधायक और दिल्ली में भाजपा का प्रमुख सिख चेहरा।
पंकज सिंह – विकासपुरी से विधायक, जो पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे।
रविंद्र इंद्राज – बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने और नई कैबिनेट में शामिल किए गए।
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में महासचिव का पद संभाला। इसके बाद भाजपा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए वे भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहीं। नगर निगम चुनावों में वे महापौर पद की उम्मीदवार भी बनीं। रेखा गुप्ता का जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों समाजों से है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और पेशे से वकील हैं।
रेखा गुप्ता का प्रारंभिक जीवन
रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले की जुलाना तहसील के नंदगढ़ गांव में हुआ। 1976 में उनके पिता को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर की नौकरी मिलने के बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया। दिल्ली के शालीमार बाग में बसने के बाद रेखा गुप्ता ने अपनी शिक्षा दिल्ली में ही पूरी की और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनका परिवार हरियाणा के जुलाना में व्यापार करता है, जबकि रेखा गुप्ता का राजनीतिक और शैक्षिक विकास दिल्ली में हुआ। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थे और उनके दादा मनीराम जिंदल आज भी अपने गांव में रहते हैं। रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं, जिसे भाजपा का कोर वोटर माना जाता है।
शपथ ग्रहण समारोह
20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में व्यापक तैयारी की गई थी। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सभी को शपथ दिलाई । समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
रेखा गुप्ता की ताजपोशी दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ लाएगी। उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार दिल्ली के विकास की दिशा में नई योजनाएं शुरू करेगी। मुख्यमंत्री पद तक का उनका सफर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।