Home > Jamshedpur > जिले की 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को टटोलने जमशेदपुर आ रहे असम के मुख्यमंत्री

जिले की 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को टटोलने जमशेदपुर आ रहे असम के मुख्यमंत्री

जमशेदपुर : भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। जमशेदपुर में भी भाजपा के संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। यहां के संगठन की नब्ज टटोलने के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा शुक्रवार को जमशेदपुर आ रहे हैं। वह झारखंड के सह प्रभारी भी हैं। जमशेदपुर में मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा बिष्टुपुर के तुलसी भवन सभागार में संगठन की बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति तय करेंगे। साथ ही जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, पोटका, घाटशिला, बहरागोड़ा और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवारों को भी टटोलेंगे। असम के सीएम ये काम बेहद गोपनीय तरीके से करेंगे ताकि इसका किसी को पता नहीं चले। प्रदेश में टिकट वितरण में असम के सीएम का अहम रोल रहेगा। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली से साफ निर्देश मिला है कि टिकट उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाए जो पार्टी को जीत दिला सकें। असम के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा की जमशेदपुर महानगर इकाई ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में भाजपा के जिला इकाई के पदाधिकारी और मोर्चा के जिला अध्यक्षों की बैठक साकची के पार्टी कार्यालय में हुई। असम के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी को दिशा निर्देश दिए गए। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा बिष्टुपुर के तुलसी भवन में दो सत्र में आयोजित मीटिंग को संबोधित करेंगे। बुधवार को होने वाली बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह के अलावा प्रदीप महतो, संजीव सिंह, प्रदीप मिश्रा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री मनजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

You may also like
Jharkhand Congress : जीनल निकुंज गाला जैन बनीं झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश प्रभारी
86 Basti : झारखंड में 86 बस्तियों का मालिकाना हक: राजनीति या समाधान? : कुलविंदर
JMM : 1 अप्रैल को गठित हो जाएगी झारखंड झामुमो की जिला समितियां, प्रखंड व नगर समिति हुई गठित
Congress : झारखंड के प्रदेश प्रभारी बने के राजू, नेल्लौर सीट से लोकसभा चुनाव में मिली थी करारी शिकस्त

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!