जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी किनारे आनंदेश्वर धाम में शनिवार को हुई तलवारबाजी के बाद रविवार को आगजनी की घटना हुई। यज्ञ मंडप को आग के हवाले कर दिया गया। यज्ञ मंडप पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को जांच में पता चला कि मंदिर के संयोजकों ने चंदा लिया था। एक सदस्य मनोज कुमार चंदा का हिसाब मांग रहा था। तो मंदिर कमेटी के लोग शनिवार को मंदिर परिसर में ही आपस में भिड़ गए और तलवारबाजी हुई। इस घटना में मनोज कुमार घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। टीएमएच में उसका इलाज चल रहा है। मनोज कुमार का आरोप है कि पंकज पांडे, गोलू सिंह और कल्लू सिंह ने उस पर तलवार से हमला किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।