Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में शराब पीकर बाथरूम में गिरे वृद्ध की मौत, पुलिस कर रही जांच

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में शराब पीकर बाथरूम में गिरे वृद्ध की मौत, पुलिस कर रही जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर रांची : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह के रहने वाले वृद्ध सुरेश की शराब पीकर बाथरूम में गिरने से रविवार को मौत हो गई है। उनके पड़ोसियों ने सुरेश को शनिवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने रविवार को दम तोड़ दिया। पड़ोसी बताते हैं कि सुरेश मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पालता था। उसकी उम्र 65 वर्ष के आसपास थी। नजदीक के एक बैंक में झाड़ू और साफ-सफाई भी करता था। जिससे उसका पेट चलता था। पड़ोसी भी मदद करते थे। एमजीएम अस्पताल में लाने पर उसे भर्ती नहीं किया जा रहा था। तब लोगों ने विधायक को इसकी सूचना दी। विधायक के कहने पर सुरेश को भर्ती किया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply