Home > India > गणतंत्र दिवस के मौके पर रात में रांची की नगर निगम बिल्डिंग में चला लेजर शो, सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया

गणतंत्र दिवस के मौके पर रात में रांची की नगर निगम बिल्डिंग में चला लेजर शो, सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया

वीडियो : गणतंत्र दिवस के मौके पर रात में रांची की नगर निगम बिल्डिंग में चला लेजर शो, सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची :
राजधानी रांची में गणतंत्र दिवस को लेकर बुधवार को अलग ही समा था। शहर को तिरंगे झंडे से सजाया गया था। हर चौक चौराहे पर देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे। युवा देशभक्ति से ओतप्रोत गानों पर थिरक रहे थे। सरकारी इमारतों को सजाया गया था। रात को रांची नगर निगम की भव्य बिल्डिंग पर लेजर शो दिखाया गया। पूरी बिल्डिंग तिरंगा से नहा रही थी। लेजर शो के दौरान तिरंगे के अलावा झारखंड की हेमंत सरकार की उपलब्धियों को भी लेजर शो के जरिए दिखाया गया। लेजर शो देखने के लिए नगर निगम की बिल्डिंग के सामने हजारों लोग देर रात तक जमा थे।

https://youtube.com/shorts/fDY0qgL9yXg?feature=share

Leave a Reply