Home > Ranchi > होटवार जेल में अधिकारियों और कैदियों के बीच दोस्ताना मैच में अधिकारियों की टीम विजयी

होटवार जेल में अधिकारियों और कैदियों के बीच दोस्ताना मैच में अधिकारियों की टीम विजयी

होटवार जेल में अधिकारियों और कैदियों के बीच दोस्ताना मैच में अधिकारियों की टीम विजयी
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची :
रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में मंगलवार को दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें एक टीम कारा के अधिकारियों की और दूसरी कैदियों की थी। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कारा टीम के कप्तान व कारा अधीक्षक हामिद अख्तर और कारा चिकित्सक हरिश्चंद्र बल्लेबाजी करने उतरे। कारा अधिकारियों की टीम ने 16 ओवर में 146 रन बनाए। उनके चार विकेट गिरे। कैदियों की टीम की तरफ से प्रीति रंजन और मनोज टोप्पो बल्लेबाजी करने उतरे। कैदियों की टीम 16 ओवर में 103 रन बना सकी और अधिकारियों की टीम ने 40 रन से जीत दर्ज की।

Leave a Reply