Home > Crime > Telco Jhagru Bagan Theft : जमशेदपुर के टेल्को झगड़ू बागान में चोरी, घर से 30 हजार नकद और तीन मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

Telco Jhagru Bagan Theft : जमशेदपुर के टेल्को झगड़ू बागान में चोरी, घर से 30 हजार नकद और तीन मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

Jamshedpur (Jharkhand) : शहर में चोरी की घटनाओं के बीच टेल्को थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर स्थित झगड़ू बागान में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। शुक्रवार शाम घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर तीन मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये नकद (Telco Jhagru Bagan Theft) लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नगर निवासी धनंजय ठाकुर ने टेल्को थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान चोरों ने (Telco Jhagru Bagan Theft)उनके घर को निशाना बनाया। जब वह वापस लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर कमरे में सामान बिखरा मिला।

घर में रखे सामान की जांच करने पर पता चला कि आगे के कमरे में रखे तीन मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये नकद गायब हैं। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी टेल्को थाना पुलिस को दी।

संदिग्ध हिरासत में, मोबाइल बरामद

पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोरी की घटना में संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसके पास से चोरी गया एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

पुलिस चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोरी किए गए अन्य सामान कहां हैं।

इसे भी पढ़ें :Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी

धनंजय ठाकुर के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के पूर्ण खुलासे को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

You may also like
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Jamshedpur News: बिरसानगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
Jamshedpur Auto Driver Attack :बर्मामाइंस में ऑटो चालक पर चापड़ से हमला, गर्दन और सिर समेत कई जगह चोटें

Leave a Reply