Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को साइबर थाना कांड संख्या 75/2025 के अभियुक्त ओम कुमार पाठक ने अपना बेल बॉन्ड दाखिल कर जमानत प्राप्त कर ली है। वह झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 8 अक्टूबर 2026 को अग्रिम जमानत मिलने के बाद गुरुवार को न्यायालय में उपस्थित हुए (Jamshedpur Court News) थे।
इस मामले की सुनवाई जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय आनंदमणि त्रिपाठी की अदालत में हुई। ओम कुमार पाठक की तरफ से झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने पैरवी की। उनके साथ अधिवक्ता मिथिलेश सिंह और अक्षय कुमार झा भी मौजूद थे।
Jamshedpur Court News: इन अधिवक्ताओं का भी रहा सहयोग
मामले में अधिवक्ता हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, राजेश कुमार प्रमाणिक और विजय शर्मा ने भी सहयोग किया। अग्रिम जमानत मिलने के बाद न्यायालय में बेल बॉन्ड दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने पर ओम कुमार पाठक को जमानत (Jamshedpur Court News) मिल गई।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Fraud Case : जमशेदपुर में 11 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपी बरी, कोर्ट ने सुनाया फैसला




