Ranchi (Jharkhand) : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान (Rupi Soren) उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Encroachment Drive : साकची पुराना जेल चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, 30-40 साल पुराने दुकानदारों ने किया विरोध
राज्यपाल ने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने (Rupi Soren)शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री के आवास पर राज्यपाल के पहुंचने के दौरान माहौल गमगीन रहा। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर उनके दुख में सहभागी होने की बात कही और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
रूपी सोरेन के निधन से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनका परिवार शोक में है। उनके निधन की सूचना के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। राज्यपाल का मुख्यमंत्री आवास पहुंचना इसी क्रम में शोक संवेदना व्यक्त करने का हिस्सा रहा।




