Home > Jamshedpur > नए साल के जश्न में सराबोर कोल्हान, जमशेदपुर और पश्चिमी सिंहभूम के पिकनिक स्पॉट्स पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब+VDO

नए साल के जश्न में सराबोर कोल्हान, जमशेदपुर और पश्चिमी सिंहभूम के पिकनिक स्पॉट्स पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब+VDO

Jamshedpur/Chaibasa (Jharkhand) : नववर्ष 2026 के स्वागत में कोल्हान प्रमंडल पूरी तरह उत्सव के रंग में सराबोर (Jamshedpur New Year Celebration) रहा। जमशेदपुर से लेकर पश्चिमी सिंहभूम तक पिकनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने निकल पड़े। हर ओर उल्लास, उमंग और खुशियों का माहौल (Jamshedpur New Year Celebration) देखने को मिला।

जमशेदपुर में जुबिली पार्क नए साल के मौके पर सबसे बड़ा आकर्षण बना रहा। रंग-बिरंगे फूलों, हरियाली और फव्वारों के बीच लोगों ने पिकनिक का आनंद लिया। पार्क से सटे चिड़ियाघर में भी बच्चों और बड़ों की अच्छी-खासी भीड़ रही, जबकि बोटिंग लोगों की खास पसंद बनी। डिमना लेक में शांत वातावरण और पहाड़ियों के बीच स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों और विदेशों से आए पर्यटकों ने नववर्ष का स्वागत किया।

निक्को पार्क बच्चों और युवाओं की पहली पसंद रहा। झूलों और वाटर पार्क का आनंद लेने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं डोबो डैम और पहाड़ भांगा जैसे प्राकृतिक स्थलों पर लोगों ने सूर्योदय और सूर्यास्त के मनोरम दृश्य के बीच नए साल की शुरुआत की।

नववर्ष के अवसर पर टाटा स्टील समेत शहर की विभिन्न कंपनियों और संस्थानों में केक काटकर जश्न मनाया गया। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उत्सव का माहौल बना रहा।

उधर, पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी नववर्ष 2026 का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया गया। रात 12 बजते ही आतिशबाजी, डीजे और “हैप्पी न्यू ईयर” की गूंज सुनाई देने लगी। नए साल के पहले दिन ईचा-कुजू, हिरणी फॉल, नकटी डैम, पंसुवा डैम, तोरलो डैम, बेनीसागर नदी, कोयल नदी, जुबली लेक और रुंगटा गार्डन समेत कई पिकनिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी।

धार्मिक आस्था भी नए साल के जश्न में पीछे नहीं रही। रामतीर्थ वैतरणी, मां केरा, मां कंसरा, महादेव साल धाम, समीज आश्रम, शिरडी मंदिर और काली मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इसे भी पढ़ें – खरसावां गोलीकांड के 78 वें शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों के वंशजों के लिए विशेष आयोग बनाने का एलान+VDO

नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पिकनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। कुल मिलाकर, कोल्हान क्षेत्र में नववर्ष 2026 की शुरुआत उल्लास, प्रकृति और धार्मिक आस्था के संग हुई।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply