Home > India > परसुडीह के कीताडीह में एक युवक पर किया गया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

परसुडीह के कीताडीह में एक युवक पर किया गया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

न्यूज़ बी रिपोर्टर जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के मनसा मंदिर के पास गुरुवार को कीताडीह के युवक गोलू पात्रो पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना में गोलू पात्रो गंभीर रूप से घायल हो गया है। खून से लथपथ हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों ने पुलिस को बताया कि उस पर बागबेड़ा के रहने वाले पगला, सतरंजी और उसके साथियों ने धारदार हथियार से हमला किया है। गोलू के सर और हाथ में चोट आई है। परसुडीह थाना प्रभारी ने बताया कि गोलू पात्रो बोलने की स्थिति में नहीं है। जिन हमलावरों का नाम पता चला है उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हमलावर नशा करने का आदी है। पुरानी रंजिश में यह घटना अंजाम दी गई है।

Leave a Reply